Benda LFC700 price 8L: ऑटो एक्सपो 2023 में कारों के अलावा कई बाइक कंपनियों ने हिस्सा लिया था. यहां एक बाइक ऐसी भी थी जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. इसे चीनी मोटरसाइकिल निर्माता बेंदा ने पेश किया था. बाइक का नाम Benda LFC700 है, जो एक मिडिलवेट क्रूजर बाइक है. इस बाइक के खास डिजाइन ने सभी का ध्यान खींचा है. इसे हाल ही में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियर 650 की टक्कर पर देखा जा रहा है
COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING
बेंडा एलएफसी700 की खासियत इसका इंजन है. यह क्रूजर 680 सीसी चार-सिलेंडर इंजन के साथ आती है. यह इंजन 11,000 आरपीएम पर 91 बीएचपी और 8,500 आरपीएम पर 63 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ग्लोबल लेवल पर LFC700 दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और एक वाइड-टायर विकल्प में उपलब्ध है. भारत में वाइड-टायर वर्जन लाया गया है.
